Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसियार के हमले में आधा दर्जन लोग घायल

सियार के हमले में आधा दर्जन लोग घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के सिपाही गांव में एक सियार ने आधा दर्जन लोग सियार के काटने से घायल हो गये है।जिससे ग्रामीणों में दहशत  का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जंगली जानवरों से बचाव के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सियार ने खेत जाने वाले संदीप सहित लगभग आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जंगली जानवरों को पकड़ने या उन्हें गांव से दूर भगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी  ताकि जंगली जानवरों से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।  गांव के लोगों ने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई है और मांग की है कि प्रशासन गांव की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments