Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररास्ते को लेकर हुऐ विवाद में आधा दर्जन घायल

रास्ते को लेकर हुऐ विवाद में आधा दर्जन घायल

आलापुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत लाडलापुर गांव में रास्ते के विवाद में चटकी लाठियां में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। त्रिभुवन नाथ तिवारी उर्फ दाढ़ी एवं उनके पुत्र दयाशंकर तिवारी को गंभीर रूप से घायल होने के कारण रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला चिकित्सालय के लिए किया गया रेफर कर दिया गया है। वही दूसरे पक्ष की विमला पत्नी जय प्रकाश को भी मामूली चोटे आई हैं। दोनों पक्षों के कई अन्य लोग भी हुए घायल होने के कारण दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा पंजीकृत करने के लिए आलापुर थाने पर तहरीर दी गई है।इस घटना के बाद भी दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। इस विषय में आलापुर थाना अध्यक्ष पंडित त्रिपाठी से बात करने पर उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिलने के कारण दोनों तरफ से मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। इन लोगों का जमीनी विवाद बहुत पुराना है, इसके पहले इन दोनों पक्षों को धारा 151 के तहत जेल भेजा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments