Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभजन-कीर्तन के साथ मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव

भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव

अयोध्या। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण में भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया। जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन और भजन प्रस्तुत कर भक्ति भाव का संचार किया कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने किया। लोगों ने मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया गया। इस दौरान लंगर का आयोजन हुआ।
गुरुद्वारा दुख निवारण के प्रतिपाल सिंह पाली ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है, समानता और समावेशिता का प्रचार उनके द्वारा किया गया। वह सिर्फ एक आध्यात्मिक आदर्श नहीं थे बल्कि एक योद्धा थे जो सर्वोच्च बलिदान के सामने भी सिद्धांतों से खड़े थे। मौके पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, पूरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह,पूर्व सांसद निर्मल खत्री, जसवीर सिंह सेठी, प्रतिपाल सिंह गांधी, नवनीत सिंह निशू बाबा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह जबल, अमनदीप सिंह विशी, गगन सिंह,रजनीश शर्मा, अवनीत गांधी, मिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments