Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला चिकित्सालय में गार्डो ने दौड़ाकर पकड़ा चोरी के आरोप में नाबालिग...

जिला चिकित्सालय में गार्डो ने दौड़ाकर पकड़ा चोरी के आरोप में नाबालिग व युवक को


◆  एक दिन पहले किसी तीमारदार का 4500 रुपये गायब करने का था आरोप


◆  सीसीटीवी कैमरे में युवकों की तस्वीर हुई थी कैद, दूसरे दिन भी कैमरे में दिखे थे दोनो युवक


अयोध्या। जिला चिकित्सालय में उस समय अफरातफरी मच गयी जब चोरी के आरोप में दो युवको को गार्डो ने दौड़ाकर पकड़ा। इनके उपर एक दिन पहले किसी तीमारदार का 4500 रुपये गायब करने का आरोप था। जिसमें सीसीटीवी कैमरें की फुटेज में दोनो संदिग्ध पाये गये थे।
जिला चिकित्सालय के हेल्प डेस्क मैनेजर राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज में तीमारदार के पास दो युवक संदिग्धवस्था में दिखे थे। तीमारदार का 4500 रुपया गायब हो गया था। शनिवार को सीसीटीवी कैमरे से इसको लेकर निगरानी की जा रही थी। जिसें उसी कपड़े दोनो युवक फिर से दिखाई दिये। जिनको गार्ड की सहायत से पकड़ा गया। दोने युवको को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments