Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी, जिले से महानगर तक जुटे कार्यकर्ता

0

जिले की सीमा से श्रीराम जन्मभूमि तक 28 स्थलों पर होगा स्वागत कार्यक्रम


अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में संगठनात्मक बैठकों में होंगे शामिल


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जिले में प्रथम आगमन को लेकर संगठन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। उनके स्वागत की तैयारियों में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। जिले की सीमा से लेकर अयोध्या महानगर तक 28 स्थलों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सोमवार 12 बजे जिले की सीमा में प्रवेश करेगा। जिले की सीमा रामसनेही घाट पेट्रोल पंप पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंदर यादव तथा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। महानगर की सीमा में प्रवेश करते ही सहादतगंज ब्रिज के पास विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह की अगुवाई में अभिनंदन किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि जिले की सीमा से लेकर अयोध्या नगर तक विभिन्न प्रमुख स्थलों पर स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनमें वीपी मवई के पास मंदिर, कुड़ा सदाब अम्बेडकर प्रतिमा, अख्तियारपुर मोड़ (लोहियापुल), चौधरी चरण सिंह द्वार महोली, मुबारकगंज चौराहा, रौनाही टोल प्लाजा, मगलसी चौराहा जुबेरगंज बाजार, उदय धर्म कांटा कोटसराय, त्रिमूर्ति होटल अयोध्या, गरुड़ द्वार, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा बस स्टेशन के निकट, पुलिस लाइन तिराहा, रिकाबगंज चौराहा, नियावां चौराहा, गुदडी बाजार, आंख अस्पताल तिराहा, जलकल विभाग कार्यालय के सामने, उदया चौराहा, निषाद राज चौराहा, श्री राम चिकित्सालय के सामने, श्री रामजन्म भूमि के मुख्य द्वार, संस्कत महाविद्यालय के सामने तथा हनुमान गढी तिराहा शामिल हैं।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री राम जन्मभूमि मुख्य द्वार पहुंचकर दर्शन करेंगे तथा श्री हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन करेंगे। पंकज चौधरी अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह, राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में करेंगे। साथ ही संगठनात्मक क्षेत्रीय बैठक कुलपति कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि हर स्वागत स्थल पर पुष्प वर्षा, स्वस्तिवाचन, ढोल-नगाड़ा, डमरू, शंखनाद, डीजे और मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version