Sunday, September 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्री श्याम जयंती पर निकली भव्य निशान यात्रा

श्री श्याम जयंती पर निकली भव्य निशान यात्रा

अयोध्या। श्री श्याम जयंती महोत्सव पर भव्य निशान यात्रा लाजपत नगर कालोनी से शुरू होकर रिकाबगंज, चौक बजाजा होते हुए फतेहगंज श्री श्याम सेवा मंडल के संस्थापक के रामजानकी मंदिर के पास स्थित आवास पर पहुंची। निशान यात्रा विशेष आकर्षण राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर रही।
यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। गुरुवार को भजन संध्या मारवाड़ी भवन में शाम 6 बजे से आयोजित होगी। जिसमें हार्मिंदर सिंह रोमी खलीलाबाद उत्तर प्रदेश व श्रीमती शर्मा समस्तीपुर बिहार एवं श्री श्याम सेवा मण्डल द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा का गुणगान होगा। श्री श्याम सेवा मण्डल के महामंत्री बृजकिशोर गोयल अंकित कंछल प्रशू अग्रवाल अंकित गोयंका ने यह जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments