Home Uncategorized दर्शन नगर में नाव्या कॉस्मेटिक एंड गिफ्ट सेंटर का भव्य शुभारंभ

दर्शन नगर में नाव्या कॉस्मेटिक एंड गिफ्ट सेंटर का भव्य शुभारंभ

0

 


अयोध्या। दर्शन नगर स्थित अचारी सागर के पास नाव्या कॉस्मेटिक एंड गिफ्ट एंड टॉय सेंटर का भव्य शुभारंभ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश कुमार कौशल ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

नाव्या कॉस्मेटिक सेंटर के प्रोपराइटर महेश कुमार कौशल ने बताया कि यहां महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधनों से लेकर श्रृंगार सामग्री, आकर्षक चूड़ियां, बेहतरीन क्वालिटी के बैग व अटैची और बच्चों के लिए ढेरों खिलौने उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर विशेष रूप से तरह-तरह की राखियों की आकर्षक रेंज भी ग्राहकों के लिए सजाई गई है — वो भी किफायती दरों पर।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं और सभी से निवेदन है कि एक बार सेवा का अवसर अवश्य दें।

शुभारंभ अवसर पर रमेश कुमार कौशल, सूरज कौशल, राजेंद्र, शिवकुमार, दीपक सोनी, संजय कौशल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय जनमानस में नए प्रतिष्ठान को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version