Monday, June 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वेद प्रकाश गुप्ता

समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वेद प्रकाश गुप्ता


◆ रसूलाबाद में अधिकारियों संग विधायक ने लगाई चौपाल


अयोध्या। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूराबाजार क्षेत्र के रसूलाबाद में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में जनसंवाद एवं जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और किसानों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए गए।

चौपाल के दौरान किसानों ने खाद वितरण में अनियमितता की शिकायत की। फार्मर आईडी पर एक बोरी खाद लेने के बावजूद ज्यादा बोरी खाद का विवरण अपलोड कर देने की शिकायत कई किसानों ने किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सदर एसडीएम अरविंद कुमार को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से संबंधित पेंशन समस्याओं को भी उठाया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री भी कराई गई तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। रास्ते और राजस्व संबंधी शिकायतों पर विधायक ने राजस्व एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम गठित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान कराना है। सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

चौपाल में ग्राम विकास, खाद्य एवं रसद, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, शिक्षा, पशुपालन, लघु सिंचाई, दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगा कर लोगों की समस्याओं का निदान किया गया।

कार्यक्रम में  महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, तिलकराम मौर्या, अरविन्द्र सिंह, स्वाती सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments