Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जॉच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जॉच में जुटी पुलिस


बसखारी अंबेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती के जहरीला पदार्थ खाने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवती जौनपुर जनपद की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद की रहने वाली पूनम सरोज नाम की  राम डीह सराय गढ़ा निवासिनी वंदना नाम की लड़की से दोस्ती हो गई थी। मृतक लड़की पूनम सरोज अपने घर वालों से विवाद होने के बाद सुबह जौनपुर से बसखारी थाना क्षेत्र में स्थित गढ़ा गांव में आने के लिए निकली थी। जो गांव में स्थित एक मुर्गी फार्म के करीब बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों को मिली। स्थानीय लोगों ने युवती की मदद के लिए पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी। बताया जाता है कि एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए युवती को बसखारी सीएचसी ले जाया गया। जहां पर उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में ही इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। वही बसखारी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments