Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्रॉस वोटिंग पर बोले जनरल वीके सिंह - सभी को भाजपा की...

क्रॉस वोटिंग पर बोले जनरल वीके सिंह – सभी को भाजपा की विचारधारा से लगाव


◆ गजियाबाद से अयोध्या पहुंची आस्था स्पेशल का अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत


अयोध्या। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर गाजियाबाद से चलकर पहुंची आस्था स्पेशल ट्रेन पहुंची। रामभक्तों का रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जनरल वीके सिंह की पुत्री के नेतृत्व में रामभक्त अयोध्या पहुंचे है। रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के जय श्री राम के जय घोष से वातावरण गुंजायमान होता रहा। मंगलवार की शाम को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर जनरल वीके सिंह ने आस्था ट्रेन को रवाना किया था। बुधवार को अयोध्या पहुंचने पर राम भक्तों का स्वागत कियां

केन्द्रीय मंत्री जनरल बीके सिंह, कहा गाजियाबाद से करीब 1500 राम भक्त अयोध्या राम लला का दर्शन पूजन के लिए आए है। हमने कोशिश किया है कि इस आस्था ट्रेन में सभी वर्ग के लोगों को लेकर रामनगरी आएं। राम भक्तों में रामलला दर्शन करने के लिए गजब का उत्साह है, शासन-प्रशासन ने राम लला का दर्शन करने के लिए बहुत ही अच्छी व्यवस्था की है।

राज्यसभा चुनाव में सपा के विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर उन्होंने कहा कि सभी को भाजपा की विचारधारा से लगाव है, अगर उन विधायकों ने अपने प्रत्याशियों को वोट नहीं दिया तो मान कर चलिए वह भी चाहते हैं देश का विकास हो।

लोकसभा चुनाव पर कहा कि गठबंधन तो कई बार बने, 2019 में भी गठबंधन हुआ था लेकिन उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा, भाजपा अपने आप में सक्षम है, भाजपा का कार्यकर्ता जिस दिन चुनाव खत्म होता है उस दिन से अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाता है, हमारे कार्यकर्ता सक्षम है और जमीन से जुड़े हुए हैं, हमारे कार्यकर्ता बहुत ही कर्मठ हैं, आप उनको जहां भी देखोगे उनकी प्रशंसा करेगे।

उन्होंने कहा कि 30 साल पहले मेरी यूनिट यहां थी। मैं यहां कर्नल पद पर था। 2018 में कोरिया की राष्ट्रपति की पत्नी का अयोध्या दौरा हुआ था। तब लगातार देख रहा हूं। अयोध्या में बहुत बदलाव हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments