Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याब्लाक प्रमुख के आवास पर फायरिंग के आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर

ब्लाक प्रमुख के आवास पर फायरिंग के आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर


अयोध्या। रूदौली ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह के आवास पर फायरिंग करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्यवाही की है। आरोपियों पर कई अन्य मुकदमें भी दर्ज है। जिस कारण पुलिस ने यह कार्यवाही की है। ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह के पति व भाजपा नेता सर्वजीत सिंह द्वारा 12 अप्रैल को अपने अयोध्या शहर स्थित आवास पर फायरिंग का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपियों द्वारा फायरिंग की घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हुई थी। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कई गाड़ियों में तोड़-फोड भी की थी। मामले में पुलिस ने धारा 307, 427, 504 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। मामले में पुलिस ने सिम्पल सिंह उर्फ विनीत सिंह पुत्र रघुवीर सिंह रज्जन सिंह तथा भीम सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह को जेल भेजा था।

थाना प्रभारी कैंट संजय मौर्या ने बताया कि आरोपियों पर लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न करने के कई मुकदमें दर्ज है। जिनके आधार पर आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्यवाही की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments