Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह का खुलासा , तीन आरोपी...

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह का खुलासा , तीन आरोपी गिरफ्तार

0

अयोध्या। पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदल कर रूपये निकाल लेने की तीन घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से करीब 1.99 लाख रुपये नकद, एक कार, फेवीक्विक, प्लास समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोनू पुत्र अवधेश सिंह रोशना, फतेहपुर, गया, पिंकू पुत्र कुमार विपिन कुमार व मनीष कुमार पुत्र सुनील कुमार पाली, नवादा (बिहार) के रूप में हुई है।
दर्ज शिकायतों के अनुसार 12 फरवरी को एक व्यक्ति भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गया था, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 59,600 रुपये निकाल लिए। 7 मार्च  को मसौधा स्थित एसबीआई एटीएम पर हेलमेट पहने एक व्यक्ति ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर 33,000 रुपये निकाल लिए, । 13 मार्च  को एक अन्य व्यक्ति का एटीएम कार्ड मशीन में फंसने के बाद उसके खाते से 30,000 रुपये निकाल लिए गए। सभी मामलों में केस दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जांच में पता चला कि गिरोह एटीएम मशीनों में पहले से फेवीक्विक डालकर कार्ड स्लॉट को जाम कर देता था। जब कोई ग्राहक पैसा निकालने पहुंचता और उसका कार्ड मशीन में फंस जाता, तो आरोपी मदद के बहाने पास आ जाते थे। इसी दौरान वे चालाकी से एटीएम कार्ड बदल लेते और बाद में दूसरे एटीएम से खाते से रकम निकाल लेते थे। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version