Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्रधानमंत्री आवास योजना के 807 लाभार्थियों को भेजी गई पहली किस्त, कलेक्ट्रेट...

प्रधानमंत्री आवास योजना के 807 लाभार्थियों को भेजी गई पहली किस्त, कलेक्ट्रेट में हुआ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

0

अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाने के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु, पीओ डूडा विशाल सारस्वत सहित अन्य अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने जनपद के चयनित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक-एक लाख रुपये की प्रथम किस्त के स्वीकृति पत्र वितरित किए।
सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा है कि समाज के हर पात्र व्यक्ति को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और वंचित वर्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से हजारों परिवारों का पक्का घर का सपना साकार हो रहा है। विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 807 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त भेजी गई है, जिससे लाभार्थी अपने आवास निर्माण का कार्य शुरू कर सकेंगे। कार्यक्रम में लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version