Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मतदाता सूची से बूथ प्रबंधन तक, विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने...

मतदाता सूची से बूथ प्रबंधन तक, विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

0

◆ अवध क्षेत्र के 8 जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय समिति के साथ हुआ मंथन


अयोध्या।  विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने आठ जिलों के जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों , कार्यक्रम समिति के सदस्यों और क्षेत्रीय मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची का अध्ययन करने और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने पर चर्चा की गई।



क्षेत्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर पार्टी के वैचारिक मतदाताओं और संभावित मतदाताओं की सूची तैयार की जाए। बूथ क्षेत्र में सामाजिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों और सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को भी चिह्नित किया जाए। इसके साथ ही बूथ क्षेत्र में स्थित मठ-मंदिरों का विवरण जुटाने और बूथ स्तर पर बने सोशल मीडिया समूहों को अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

बैठक में बूथ के प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यों की सूची तैयार करने, सोशल मीडिया प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने तथा प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पिछले चुनावों में पार्टी को मिले मतों और चुनावी प्रदर्शन का तुलनात्मक ब्योरा तैयार करने को कहा गया, ताकि बूथवार स्थिति का आकलन कर आगामी रणनीति बनाई जा सके।


शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों की भी हुई समीक्षा


शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर 11 सांगठनिक जिलों के चुनाव संयोजकों, सहसंयोजकों तथा विधानसभा संयोजकों और सहसंयोजकों के साथ बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने और उन्हें मतदान की प्रक्रिया एवं वोट देने के तरीके के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि सोमवार को नामांकन से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  चुनाव प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सौंप दी गई हैं, ताकि चुनाव संबंधी गतिविधियों का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जा सके। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने चुनाव प्रबंधन में आपसी समन्वय बनाए रखने और निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा अवधेश कटिहार, डॉ विमल सिंह, राहुल राज रस्तोगी सहित संबंधित जिलों के जिलाध्यक्ष, सहित क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version