Saturday, October 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएमआरए मेडिकल कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का हुआ आयोजन

एमआरए मेडिकल कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का हुआ आयोजन

अंबेडकरनगर। एमआरए मेडिकल कॉलेज के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग के 2026 बैच के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन 2025 बैच के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी।
मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में क्लिनिकल प्रैक्टिस का विशेष महत्व है। बदलते समय के साथ नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार और करियर की संभावनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं।
कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य डॉ. ई. भास्कर राज ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, शैक्षणिक अपेक्षाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रमोद यादव, नर्सिंग कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. बीरेंद्र यादव, उप-प्राचार्य डॉ. सुमित कुमार शर्मा समेत शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments