Saturday, April 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछोटी देवकाली तिराहे पर ‘सिंदूर स्मृतिका’ का शिलान्यास, जानकी नवमी पर हुआ...

छोटी देवकाली तिराहे पर ‘सिंदूर स्मृतिका’ का शिलान्यास, जानकी नवमी पर हुआ भूमि पूजन


अयोध्या। जानकी नवमी के पावन अवसर पर छोटी देवकाली तिराहे पर ‘सिंदूर स्मृतिका’ के निर्माण का शिलान्यास किया गया। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर इस स्मृतिका की आधारशिला रखी। यह स्मृतिका ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य की स्मृति को समर्पित होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि यह स्मृतिका अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को देश के वीर सैनिकों के साहस और बलिदान की निरंतर याद दिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जानकी नवमी जैसे पावन दिन पर इस कार्य का शुभारंभ होना इसे और अधिक ऐतिहासिक बना देता है।

महापौर ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अयोध्या के विकास और सुंदरीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए लोगों से शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने देवकाली मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन भी किया।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, उपसभापति संतोष सिंह, पार्षद अनुज दास, महेंद्र शुक्ल, रिशु पांडे, अजय पांडे, प्रियेश दास, सूर्यकुमार तिवारी ‘सूर्या’, गणेश मिश्र, सच्चिदानंद पांडेय, विजय पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, अश्विनी गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, लालजी मिश्र, डॉ. राकेश कुमार त्रिपाठी, जय गुरुदेव शुक्ल, डॉ. ब्रिजेश पासवान, रज्जू मिश्र, अंकित त्रिपाठी, श्रीनिवास शास्त्री, विजय प्रताप गौतम, निरंकार पाठक, राहुल सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र गुप्त व गीता शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments