Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या-भावनगर सीधी रेल सेवा शुरू होने पर पूर्व सांसद ने जताया आभार

अयोध्या-भावनगर सीधी रेल सेवा शुरू होने पर पूर्व सांसद ने जताया आभार


◆  श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ, रामनगरी से जुड़ रहा है देश – लल्लू सिंह


अयोध्या। गुजरात के भावनगर से अयोध्या तक और अयोध्या से भावनगर तक सीधी रेल सेवा शुरू होने पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा न केवल गुजरात और अयोध्या के बीच एक नया सेतु स्थापित करेगी, बल्कि श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों और व्यापारियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यह ट्रेन लंबे समय से अयोध्या और गुजरात के लोगों की एक बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिस पर केंद्र सरकार ने संवेदनशीलता और दूरदर्शिता के साथ अमल किया है। उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि रामभक्तों के लिए श्रद्धा का मार्ग है जो गुजरात की भूमि को सीधे श्रीराम जन्मभूमि से जोड़ेगी।

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन लखनऊ, कानपुर, आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर और अजमेर जैसे प्रमुख शहरों से होते हुए अयोध्या और भावनगर को जोड़ेगी, जिससे उत्तर भारत और पश्चिम भारत के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे। इस सेवा के जरिए अब श्रद्धालु अयोध्या तक की यात्रा न केवल सरलता से बल्कि समयबद्ध और सुलभ ढंग से कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments