Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व विधायक व सर्मथकों पर लगाया मारपीट का आरोप

पूर्व विधायक व सर्मथकों पर लगाया मारपीट का आरोप


अयोध्या। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू व उनके सर्मथकों पर शेरवा घाट निवासी अखंड प्रताप सिंह ने अपने ड्राइवर से मारपीट व गाड़ी में तोड़-फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शुक्रवार की देर रात पूरा बाजार चौकी में अखंड प्रताप सिंह के सर्मथकों की भीड़ जमा हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। अखंड प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह के करीबी हैं।
अखंड प्रताप सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका ड्राइवर शबीर पुत्र रियाजुद्दीन बारून बाजार उनके परिवार को आजमगढ़ छोडकर वापस आ रहा था। कुर्की चौराहा पूराबाजार के पास पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू का काफिला उसके बगल से गुजर रहा था। गाड़ी का नंबर पहचान कर गाड़ी रोकवा लिया। बंदूक व लोहे के सरिया से हमला कर दिया। जिसमें गाड़ी शीशे टूट गए। अखंड़ ने आरोप लगाया कि उन्हें गाडी में न पाकर खब्बू व उनके सर्मथकों ने लोहे के सरिया तथा बंदूक के कुंदों से ड्राइवर शबीर की पिटाई की तथा फायर भी किया लेकिन फायर मिस कर गया। मारपीट में ड्राइवर को चोटें आई है। चेन, नकद तथा अन्य कागजात छीनने का आरोप भी तहरीर में लगाया है।
प्रभारी निरीक्षक महराजगंज अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments