Monday, May 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व मंत्री का आरोप, एक बूथ पर काटे गए 150 से ज्यादा...

पूर्व मंत्री का आरोप, एक बूथ पर काटे गए 150 से ज्यादा वोट


अयोध्या। मतदाता सूची जारी होने के बाद समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने प्रेस वार्ता कर भाजपा और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

पवन पांडे ने कहा कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 222 जनौरा और गंजा में 150 से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी प्रभावित लोगों ने निर्धारित फॉर्म भरकर समय से जमा किए थे, इसके बावजूद उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए।

प्रेस वार्ता के दौरान सपा नेताओं ने मीडिया के सामने सरकारी रजिस्टर की सूची भी दिखाई, जिसमें संबंधित मतदाताओं के नाम दर्ज बताए गए। इस दौरान उन लोगों को भी मीडिया के सामने पेश किया गया, जिनके नाम सूची से हटाए गए हैं।

सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा और अधिकारियों की मिलीभगत से पूरे मामले में भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पवन पांडे ने बताया कि मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं उन्हें दोबारा मतदाता सूची में शामिल करने की मांग की।

प्रेस वार्ता में पवन पांडे ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से 30 लाख से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सरकार नौजवानों के हाथ में “कटोरा देकर पकोड़ा तलवाना” चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments