अयोध्या। कुमारगंज रेंज में तैनात वन विभाग के कर्मचारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव का लम्बी बीमारी के दौरान निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डायलिसिस के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पर विभाग और क्षेत्र में शोक व्यक्त किया गया। दिलीप कुमार श्रीवास्तव लंबे समय से वन विभाग में कार्यरत थे। बीमारी के चलते उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान परिजनों के साथ उनके साले सी एम श्रीवास्तव तथा रेंजर मनोज सिंह ने उपचार की व्यवस्था में सहयोग किया। परिवार में उनके तीन पुत्र—अनुराग श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव और मनीष श्रीवास्तव—के अलावा एक पोता, एक पोती और एक बहू हैं। निधन के बाद परिजनों में शोक की स्थिति है।
सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र के लोगों ने भी उनके आवास पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना जताई। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के लोग शामिल हुए और दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।