Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने विदेशी भक्त भी पहुंच रहे हैं अयोध्या

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने विदेशी भक्त भी पहुंच रहे हैं अयोध्या

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा की उमंग व उत्साह से देश-विदेश गुंजायमान हो रहा है। राम नगरी में विदेशी भक्त भी रामलला के दर्शन अयोध्या पहुंचने लगे हैं। दो विदेशी महिलाएं रामनगरी पहुंची है। रामनाम का जाप व संत वेश धारी ये महिलाएं भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगी। महिलाओं में राम के प्रति गजब की आस्था देखी गई। दोनों महिलाओं ने “रघुनंदन राघव राम हरे सिया राम हरे सिया राम हरे रामभजन’’ गया। दोनों ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की।

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन भजन, कीर्तन औऱ दीपावली मनाई जाएगी। एक विदेशी महिला स्वामिनी विश्व मोहिनी साउथ अफ्रीका तो दूसरी महिला लंदन से अयोध्या पहुंची है। सभी रामनगरी पहुंचकर बहुत खुश दिखाई दे रही थीं। उन्होंने कहा कि हमारे राम सबके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments