Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या होली और रमजान से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो...

होली और रमजान से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो मिलावटी खोया जब्त

0

अयोध्या। होली और रमजान पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह के नेतृत्व में चौक क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया, जहां एक मिठाई की दुकान से करीब 50 किलो संदिग्ध एवं मिलावटी खोया बरामद किया गया।

छापेमारी की सूचना मिलते ही मिठाई बनाने वाला कारीगर मौके से फरार हो गया। विभागीय टीम ने बरामद खोया को जब्त कर उसका नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। इसी अभियान के दौरान एक ड्राई फ्रूट की दुकान पर जांच में 100 पैकेट एक्सपायरी डेट के खजूर पाए गए। टीम ने काजू और किशमिश के भी नमूने लेकर परीक्षण हेतु भेजे हैं।

अधिकारियों के अनुसार 18 फरवरी से 28 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दो टीमें गठित की गई हैं—एक टीम एसडीएम के नेतृत्व में और दूसरी सहायक खाद्य आयुक्त के नेतृत्व में कार्रवाई कर रही है। खाद्य विभाग ने मिलावटी एवं एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version