Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दरोगा व सिपाही समेत पांच घायल

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दरोगा व सिपाही समेत पांच घायल

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में उपनिरीक्षक और सिपाही समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मालीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अनुराग गौतम अपने हमराही सिपाही हिमांशु शेखर पाल के साथ मोटरसाइकिल से सुरहुरपुर से सलाहुद्दीनपुर की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कटघर मूसा निवासी अविनाश अपनी मां उषा देवी (55 वर्ष) तथा 11 वर्षीय भांजी हिमांशी के साथ मोहनपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

बताया जाता है कि मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपारा गांव के पास ईंट भट्ठे के समीप दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मालीपुर थाना अध्यक्ष शशांक शुक्ला ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version