Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरी के पंपिग सेट के साथ पांच गिरफ्तार

चोरी के पंपिग सेट के साथ पांच गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकर नगर। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में मालीपुर पुलिस ने पांच लोगों को चोरी के पंपिग सेट व पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रियंका पांडेय ने बताया कि उपनिरीक्षक विनोद कुमार पांडेय हमराह अनुज कुमार, अंकित यादव व प्रवीण यादव के साथ गस्त पर थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चोरी का पंपिग सेट पिकअप में छिपा कर खानपुर उमरन की तरफ से अकबरपुर जा रहे है। पिकअप चेक करने पर पंपिग सेट बरामद किया। पिकअप में सवार पांच व्यक्तियों ने अपना नाम प्रवेश पुत्र मनीराम, प्रथम कनौजिया पुत्र ओमप्रकाश,  समीम पुत्र मोहम्मद जहांगीर, शरद चंद्रपुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम पटौहा गानेपुर, विशाल पुत्र रामधारी निवासी कालेपुर महुवल बताया। जिन्हे रात्रि लगभग दो बजकर पंद्रह मिनट पर हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही हेतु जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments