Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के मजीरा भियांव गांव में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक घर की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने से पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

मजीरा निवासी लाले निषाद के घर में रविवार रात करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।

पीड़ित लाले निषाद ने बताया कि आगजनी की घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को शासन स्तर से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version