Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर आधार कार्ड बनवाने जा रहे युवकों की बाइक पोल से टकराई, एक...

आधार कार्ड बनवाने जा रहे युवकों की बाइक पोल से टकराई, एक गंभीर

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। आधार कार्ड बनवाने जलालपुर आ रहे बाइक सवार युवकों की मोटरसाइकिल दूसरी बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा किशोर भी चोटिल हो गया। अशरफपुर भूआ निवासी सुमित अपने पड़ोसी साहिल के साथ मोटरसाइकिल से जलालपुर आ रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक जलालपुर-अकबरपुर रोड स्थित महिला प्रखंड मोड़ के पास पहुंची, तभी बीएसएनएल कार्यालय की तरफ से एक अन्य बाइक अचानक अकबरपुर की ओर निकलने लगी। सामने अचानक बाइक आने पर सुमित ने टक्कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा भिड़ी।टक्कर इतनी तेज थी कि सुमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर, चेहरे और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पीछे बैठे साहिल के हाथ, पैर और सिर में हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुमित की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि साहिल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट लगाया होता तो सिर और चेहरे पर इतनी गंभीर चोटें नहीं आतीं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version