Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बंद गोदाम में लगी आग, टेंट हाउस का सामान जलकर खाक

बंद गोदाम में लगी आग, टेंट हाउस का सामान जलकर खाक

0
ayodhya samachar

जैतपुर, अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र के अचल नगर बाजार स्थित कृष्णा टेंट हाउस के बंद गोदाम में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर के सदस्य मैहर देवी दर्शन के लिए बाहर गए हुए थे और मकान में ताला बंद था।

बताया जाता है कि जिस मकान में परिवार रहता है, उसी में गोदाम बनाकर टेंट का पूरा सामान रखा गया था। अज्ञात कारणों से लगी आग देखते ही देखते भड़क उठी और गोदाम में रखा टेंट का सामान जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें देख तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version