Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अरई गांव में सरकारी जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण

अरई गांव में सरकारी जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। तहसील जलालपुर क्षेत्र के अरई गांव में गाटा संख्या-570 पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए हटवा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के जियालाल ने जमीन पर दीवार खड़ी कर कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा उपजिलाधिकारी से की गई थी। आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पैमाइश कर आख्या रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को सौंप दी थी, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था।

इसके बाद पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देश के अनुपालन में राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता ने अवैध कब्जा हटवाया।

एसडीएम ने बताया कि सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया है और भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version