Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरटेंट हाउस के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग दो जिंदा...

टेंट हाउस के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग दो जिंदा जले

अंबेडकर नगर। जिला मुख्यालय के जलालपुर मार्ग पर मौहरिया खानपुर मे टेंट हाउस के गोदाम में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को टेंट मालिक द्वारा जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे अग्नि शमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।जानकारी के अनुसार शाहजादपुर के जलालपुर मार्ग पर मौहरिया खानपुर के पास जितेंद्र का टेंट हाउस का गोदाम है। गोदाम में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्नि शमन केन्द्र पर दी। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 30 वर्षीय राजकुमार निवासी इंद्रलोक कालोनी व एक 25 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से झुलस गए थे। दोनों को टेंट मालिक जितेंद्र द्वारा जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments