Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाइक चोरी के मामले में नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी

बाइक चोरी के मामले में नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर खजुरी गांव के खजुल्ला ताल पर मेले में आए युवक की बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बाइक स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर प्रभावी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। हालांकि घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज नही की है। जबकि प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया बाइक चोरी का मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही किसी के द्वारा कोई तहरीर ही दिया गया है।

राजेश कुमार निवासी पलिया जगमोहन सिंह का आरोप है कि वह मेले में बाइक खड़ी करके सामान की खरीददारी करने लगे। जब सामान की खरीददारी करके वापस बाइक के पास आया तो देखा कि बाइक वहां नहीं है। जिसके बाद बाइक स्वामी ने अपने बाइक की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला तो पीड़ित बाइक स्वामी ने उसी दिन इनायत नगर पुलिस को तहरीर देते हुए मामले में प्रभावी कार्यवाही किए जाने की मांग की थी। पीड़ित का कहना है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही नही की और ना ही प्राथमिकी दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments