Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में मृतक सफाई कर्मी की पत्नी को संघ द्वारा दी...

सड़क दुर्घटना में मृतक सफाई कर्मी की पत्नी को संघ द्वारा दी गई सहायता राशि


अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ द्वारा मृतक सफाई कर्मचारी के घर पहुंच कर परिवारजन को संगठन की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी व संगठन के जिला अध्यक्ष  सोमनाथ कनौजिया की अगुवाई में कर्मचारियों ने सहायता राशि पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा कर्मचारियों द्वारा एकत्रित किए गए 92 हजार रुपए मृतक सफाई कर्मी की पत्नी आसमा बानो को सहयोग राशि दी गई । इस दौरान संगठन के सभी पदाधिकारी व खंड विकास अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व कशेरुवा के निकट हुई सड़क दुघर्टना में गोसाईगंज निवासी सफाई कर्मचारी की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments