Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपिता ने युवक पर लगाया पुत्री से छेड़ छाड़ किए जाने का...

पिता ने युवक पर लगाया पुत्री से छेड़ छाड़ किए जाने का आरोप


जलालपुर अंबेडकर नगर। रास्ते से जा रही किशोरी के साथ छेड़छाड करने के आरोप में किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। प्रकरण सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। उक्त गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरे गांव का सती राम वर्मा द्वारा मेरी 11 वर्षीय बेटी रास्ते से जा रही थी कि सामने से पैसा दिखाकर पास बुलाने की कोशिश किया पास न जाने पर वह चलते हुए आया और पीछे से दबोचचकर पकड़ लिया और खींच कर ले जाने लगा किसी तरीके से मेरी पुत्री बचकर वहां से भाग कर अपने घर आई और हम सबको बतायी।  इस प्रकार की हरकत कई बार कर चुके हैं। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में  क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पाक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments