Thursday, August 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफैशन फीवर के शोरुम का हुआ उद्घाटन

फैशन फीवर के शोरुम का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। शहर के रामपथ रोड के नियावां चौराहा स्थित फैशन फीवर के शोरूम का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि का प्रोपराइटर अभिषेक निषाद ने अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। प्रोपराइटर अभिषेक निषाद ने बताया कि हमारे शोरूम का उद्घाटन महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने किया है।हमारे इस शोरूम मे जींस टी-शर्ट,शर्ट एक उचित दामों पर उपलब्ध हैं। जिसमें शर्ट 200 से 400 से 500 तक और जींस 700 से 800 तक नॉर्मल रेंज मे उपलब्ध है। सभी पर डिस्काउंट भी चलेगा। इस मौके पर महानगर मीडिया सह प्रभारी अंशुमान मित्रा, प्रोपराइटर के पिता राजकुमार, आनंद निषाद, भाजपा पार्षद प्रतिनिधि रनर विनय निषाद, राकेश मौर्य, सुधाकर सिंह, अजय ओझा, अविनाश, सुभाष निषाद, बजरंगी साहू एवं घर के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments