Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकर्ज अदायगी न करने पर किसान की भूमि कुर्क, अंतिम चेतावनी जारी

कर्ज अदायगी न करने पर किसान की भूमि कुर्क, अंतिम चेतावनी जारी


अम्बेडकर नगर। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिए गए ऋण की अदायगी न करने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कृषि योग्य भूमि पर कुर्की की कार्रवाई की है। साथ ही बकाया धनराशि शीघ्र जमा करने की अंतिम चेतावनी भी दी गई है।

मामला आलापुर तहसील क्षेत्र के बरईपुर चहोंड़ा गांव का है। यहां के निवासी रामप्रसाद पुत्र रामबली ने वर्ष 2013 में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की चहोंड़ा शाहपुर शाखा से एक लाख 43 हजार रुपये का ऋण लिया था। समय पर भुगतान न किए जाने के कारण करीब 13 वर्षों में ब्याज सहित यह राशि बढ़कर लगभग 2.64 लाख रुपये हो गई।

बताया गया कि बैंक की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद ऋण की अदायगी नहीं की गई। लोक अदालत के माध्यम से भी नोटिस भेजा गया, फिर भी बकाया जमा न होने पर उप जिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह के निर्देश पर मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान शाखा प्रबंधक विक्रांत सिंह, सहायक प्रबंधक मुकेश कुमार, लेखपाल दयानंद, शाखा प्रबंधक अतुल वर्मा, अमीन अच्छे लाल तथा आलापुर थाने की पुलिस टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित कृषि भूमि को कुर्क कर लिया।

शाखा प्रबंधक विक्रांत सिंह ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया धनराशि जमा नहीं की गई तो फसल कटाई पर रोक लगाने के साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने अन्य बकायेदारों से भी अपील की है कि वे समय रहते अपने ऋण का भुगतान कर दें, ताकि कठोर कार्रवाई से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments