Tuesday, September 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरइकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, छह माह पहले...

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, छह माह पहले हुई थी शादी

बसखारी अंबेडकर नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर हुए एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इकलौते पुत्र के मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना सोमवार की रात लगभग साढे आठ बजे के करीब उस समय बताई जा रही है, जब तेंदुआ निवासी निलेश प्रताप सिंह उर्फ हैप्पी सिंह (27) स्प्लेंडर बाइक से बसखारी की तरफ से किराने का सामान लेकर घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह शुक्ल बाजार पश्चिमी कट पर पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे हैप्पी सिंह डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्हें गंभीर अवस्था में बसखारी सीएससी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही अचानक अपने इकलौते पुत्र के मौत की खबर सुनकर परिवार व गांव में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन व ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंच गए।परिजनों को ढांढस बधाते हुए ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गई। बताया जाता है कि युवक की शादी भी अभी 6 महीने पहले हुई थी। वहीं दुर्घटना की खबर पाकर मौके पर बसखारी पुलिस भी पहुंच गई ।और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को निलेश उर्फ हैप्पी सिंह का शव तेंदुआ उनके घर जैसे ही पहुंचा‌। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। हैप्पी सिंह तेज प्रताप के इकलौते पुत्र थे। और तेंदुआ अपने मकान में किराने की दुकान चला रहे थे। जिनकी शादी भी अभी इसी वर्ष 9 मार्च को खुशी सिंह के साथ हुई थी। सड़क हादसे में हुई उनकी मौत से जहां इस परिवार का एकमात्र सहारा छिन गया। वही अभी 6 महीने पहले नवविवाहित की भारी मांग भी इस दुर्घटना के कारण उजड़ गई। हैप्पी सिंह सिंह काफी मिलनसार व्यक्तित्व के थे। जिनकी मौत की खबर सुनकर गांव के साथ-साथ आसपास गांव और बाजारों के लोग शोकाकुल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments