Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरझूठी सूचना से मचा हड़कंप, अंबेडकर प्रतिमा सुरक्षित

झूठी सूचना से मचा हड़कंप, अंबेडकर प्रतिमा सुरक्षित


जलालपुर अम्बेडकर नगर। थाना मालीपुर क्षेत्र में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की झूठी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस कई घंटों तक सक्रिय रही, लेकिन जांच में मामला पूरी तरह निराधार निकला।

पीआरवी के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बहापुर श्यामपुर में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच शुरू की।

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित मिली और किसी भी प्रकार की क्षति की पुष्टि नहीं हुई।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि गांव में स्थित अंबेडकर प्रतिमा सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मद्देनजर प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई का कार्य चल रहा था, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे शरारती तत्वों द्वारा फैलाई गई अफवाह बताया है। सीओ ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सूचना को बिना पुष्टि के न फैलाएं, ताकि अनावश्यक भ्रम और प्रशासनिक संसाधनों की बर्बादी से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments