Wednesday, May 1, 2024
HomeNewsप्राण जाय पर वचन न जाइ ही पार्टी के संकल्प पत्र का...

प्राण जाय पर वचन न जाइ ही पार्टी के संकल्प पत्र का आधार- पंकज सिंह


अयोध्या। प्राण जाय पर वचन न जाइ ही पार्टी के संकल्प पत्र का आधार है। संकल्प पत्र में किए गए अपने वादों से पीछे नहीं हटेंगे। हम एक मजबूत आधार तथा एक मिशन के रूप में कार्य करेंगे। पीएम का विजन बहुत स्पष्ट है कि देश को एक आत्मनिर्भर राष्ट बनाना है। इन संकल्पों को सिद्ध करने की प्रेरणा भगवान श्रीराम से लेकर देश में रामराज्य स्थापित करने के लिए आगे बढे़गें। यह बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नोयडा विधायक पंकज सिंह ने सिविल लाइन्स स्थित एक होटल में प्रेस कान्फरेंस के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि गरीबों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने का, आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को जोड़ने, 3 करोड नए पक्के घर बनाने का वादा संकल्प पत्र में किया गया है। जिसे हम शत प्रतिशत पूर्ण करेंगे। सस्ती गैस के लिए पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर गैस पहुंचाई जाएगी। युवाओं के लिए आईआईटी, आईआईएम, तथा मेडिकल कालेजों में सीटें बढाई जाएंगी। समान नागरिक संहिता बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा। पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा। स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिससे युवा जॉब सीकर से जॉब क्रियेटर बन सके। संकल्प पत्र की इन सभी बातों के लिए हम कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को और विकसित समृद्ध बनाया जाएगा। तथा यहां का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा।


15 लाख सुझावों के आधार पर तैयार किया गया संकल्प पत्र


उन्होंने कहा कि जनता के सुझावों के आधार पर संकल्प पत्र बनाया गया है। 25 जनवरी से चले अभियान में कुल 15 लाख सुझाव आए। जिसमें 4 लाख सुझाव नमो एम के माध्यम से आए। जिनके आधार पर संकल्प पत्र का निर्माण किया गया।


जनता पीएम मोदी पर भरोसा करती है और वे संविधान का सम्मान करते हैं


उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करना लोगों की भावनाओं के साथ खेलना समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का स्वभाव रहा है। चुनाव में इनके यहां नेता और नेतृत्व बदलता रहता है। जनता पीएम मोदी पर भरोसा करती है और वे संविधान का सम्मान करते हैं। उसी के दायरे में काम करते हुए अपने देश को आगे ले जाने का संकल्प ले चुके हैं।


देश के संसाधनों का सही उपयोग हो इसके लिए आवश्यक है यूसीसी


समान नागरिक संहिता पर उन्होंने कहा यह सिर्फ भावनात्मक नहीं है यह देश के लिए आवश्यक है। हमारे देश के संसाधनों का सही उपयोग हो इसके लिए भी यह आवश्यक है। एक अच्छी परंपराओं से प्रेरित यूसीसी आएगा। क्योंकि ये हमारे देश को विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार करेगा।


अपनी जाति मजहबी सोच के ऊपर उठ ही नहीं पाए विपक्षी


उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस पर कोई विश्वास नहीं करता। यह अपनी जाति मजहबी सोच के ऊपर उठ ही नहीं पाए। यही कारण है यह चुनाव के समय गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर पर जाकर ध्रुवीकरण करने का प्रयास करते हैं। इनकी सोच साफ है, जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात है उन्होंने 140 करोड़ की जनता को अपने परिवार के रूप में स्वीकार किया है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर देश के सामने पेश किया है, चुनाव को लेकर विपक्ष क्या कर रहा है इससे भाजपा से कोई मतलब नहीं है, हमारे लिए यह चिंता का विषय नहीं है, हम अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम पर भरोसा करते हैं, जनता का जो भरोसा और विश्वास है जो स्नेह है वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति है उसे पर मैं विश्वास करता हूं।


सांसद बोले – बयान को तोड-मरोड़ कर प्रस्तुत करने की हो रही है कोशिश


सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बयान को तोड-मरोड़ कर प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में पूरा लोकसभा क्षेत्र जानता है कि पूरा जीवन भर संविधान तथा बाबा साहब की मंशानुरूप गरीब, दलित, उपेक्षित लोगों को आगे बढ़ाने के लिए तन-मन-धन से कार्य किया है। लोकसभा क्षेत्र को परिवार मान कर हर सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहा हूं। इसलिए इस तरह की बातों को करना मिथ्या है। चूंकि विपक्षी नेताओं के पास बोलने के लिए कुछ नही है जीवन भर इन्होंने जाति व धार्मिक संघर्ष के आधार पर सत्ता प्राप्त की। अपने पारिवार तथा ईष्ट मित्रों का विकास उन्होंने किया है। जनता को भ्रमित करने के लिए झूठी बयान बाजी करते रहते है। मुद्दा विहीन विपक्ष अब झूठ बोलने तथा जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहा है। एडिटेड वीडियो इसी गुमराह व झूठ बोलने की राजनीति का हिस्सा है।

प्रेसवार्ता में लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी , जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अवधेश पाण्डेय बादल मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments