Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअधेड़ की हत्या के मामले में पांच दिन बाद भी खाली हाथ...

अधेड़ की हत्या के मामले में पांच दिन बाद भी खाली हाथ है पुलिस


जलालपुर अंबेडकर नगर। घर में चारपाई पर सोये अधेड़ की गयी बेरहमी से हत्या के मामले मे पुलिस चार दिन बाद भी आरोपियों तक नही पहुँच सकी है। फिलहाल पुलिस फूक फूक कर कदम रख रही है कि कोई निर्दोष न फसे । प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के मन्धरपुर गांव की है। गांव निवासी नन्हे मिश्रा 5 सितम्बर की रात भोजन करके अपने घर में चारपाई पर सो रहे थे तभी कुछ अज्ञात लोग सोते हुए नन्हे मिश्रा पर हथोड़ा आदि से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई । 6सितम्बर सुबह जब उनके परिजन जगाने गए तो मौके की हालत देखकर होश उड़ गए । यह मामला पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुची जैतपुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।
घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों ने भी घटना स्थल पहुच कर जायजा लिया था।जैतपुर पुलिस दावा भी कर रही थी कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा परन्तु चार दिन घटना के बीत गये लेकिन खुलासा नही हो सका ।पुलिस का कहना है जांच जारी है आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त मे होगे।
क्षेत्राधिकारी अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में संदिग्धों से पूछताछ चल रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल इस मामले में बड़ी सतर्कता के साथ पुलिस कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments