Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने की आत्महत्या

बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने की आत्महत्या

0
ayodhya samachar

अयोध्या। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के मां कामाख्या चौकी अंतर्गत सुनवा गांव में एक बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 60 वर्षीय इंसान अली ने लंबी बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि वे पिछले करीब एक वर्ष से पूरे शरीर में असहनीय जलन की समस्या से जूझ रहे थे, जिससे मानसिक रूप से भी काफी परेशान थे।

परिजनों के अनुसार, इससे पहले भी वह एकदो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे, लेकिन उन्हें बचा लिया गया था। इस बार उन्होंने खुद का गला रेतकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर थाना प्रभारी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version