Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अतिक्रमण विरोधी अभियान प्रभावशीलता पर सवाल, अधिकारियों के जाते ही फिर सजी...

अतिक्रमण विरोधी अभियान प्रभावशीलता पर सवाल, अधिकारियों के जाते ही फिर सजी दुकानें व ठेले

0

अयोध्या। शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं। चौक घंटाघर से नाका तक मंगलवार को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क व फुटपाथ पर रखे सामान को हटवाया और कई जगहों से सामान जब्त किया। अधिकारियों ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, अभियान समाप्त होते ही स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई। अधिकारियों के जाते ही दुकानदारों ने दोबारा सड़क किनारे सामान सजाना शुरू कर दिया और ठेले भी लग गए। परिणामस्वरूप कुछ ही समय में यातायात व्यवस्था फिर प्रभावित होने लगी और जाम की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह जाते हैं, क्योंकि स्थायी समाधान के लिए निरंतर निगरानी जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version