Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण के कारण उनको उच्च पदों पर बैठाती है...

कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण के कारण उनको उच्च पदों पर बैठाती है भाजपा –बृजेश पाठक 

0

अंबेडकर नगर। सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनपद का दौरा कर संगठन के कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के सफल कार्यकाल की गुण गान करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लगातार संगठन का कार्य मेहनत से करते हुए किछौछा नगर पंचायत की अध्यक्ष पद को भाजपा की झोली में डाल दिया।कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा सैकड़ों जनहितकारी योजनाएं लागू कर गरीब परिवारों को समृद्ध किया है।कानून व्यवस्था इतनी दुरुस्त हो गई है कि अपराधी गले में तख्ती डाल कर सरेंडर करने के लिए स्वयं थाना में हाजिर हो रहे हैं।कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला देश बन चुका है। विदेश के प्रधान मंत्री मोदी जी का पैर छू रहे हैं,बॉस कह कर सम्बोधित कर रहे हैं।भारत को चमत्कारी और अद्भुत प्रधान मंत्री मिला है।भाजपा साधारण कार्यकर्ता को उसके त्याग तपस्या और संगठन के प्रति समर्पण के कारण उच्च पद पर बैठाती है।

      भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत बुके भेंट कर किया।मुख्य अतिथि सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय हासिल हुआ।नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलने वाले मत प्रतिशत में खासी बढ़ोत्तरी हुई है।

            विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की ऐतिहासिक 9 वर्ष की कार्यकाल में देश को समृद्धि शाली बनाने में निरंतर कार्य किया है।

         उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत और बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,सुभाष राय,जय राम विमल,जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज,सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,राना वीर सिंह,अनिल वर्मा मौसम,जिला मंत्री संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,सुनील पासवान,इंद्रेश निषाद,कोषाध्यक्ष रितु बहल,डाक्टर के के मिश्र,बजरंगी पाठक,मनीष मिश्र,भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू,अनिल मिश्र,जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र पाल,प्रतिनिधि अभिषेक सिंह सिंटू,आदित्य शुक्ल,चंद्र भान गुप्ता,सुनीता चौहान,राम किशोर राजभर,जावेद मलिक,बार अध्यक्ष शेर बहादुर यादव,शेष नाथ तिवारी,डाक्टर शिव पूजन वर्मा आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version