Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकाव्य मंच पर छाए डॉ. तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’, सुंदरम सम्मान से हुए...

काव्य मंच पर छाए डॉ. तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’, सुंदरम सम्मान से हुए विभूषित

अंबेडकर नगर । लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सुंदरम सदन में रविवार को सुंदरम साहित्य संस्थान के तत्वावधान में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न जनपदों से आए साहित्यकारों ने अपनी सशक्त काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
इस अवसर पर जिले के प्रख्यात कवि एवं मंच संचालक डॉ. तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सुंदरम साहित्य साधना सम्मान से सम्मानित किया गया, साथ ही लखनऊ के साहित्यकार संजय कुमार को भी इसी सम्मान से नवाजा गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र भूषण ने की । वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ तिवारी, महामंत्री हरिमोहन वाजपेई ‘माधव’ तथा संयोजक डॉ. ममता पंकज की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।
काव्य गोष्ठी में विभिन्न विधाओं के कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा । अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments