Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नई जिम्मेदारी के बाद प्रथम आगमन पर डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी का जगह-जगह...

नई जिम्मेदारी के बाद प्रथम आगमन पर डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी का जगह-जगह स्वागत

0

अंबेडकर नगर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने के बाद गुरुवार को प्रथम बार जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 161 किलोमीटर से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद जिला मुख्यालय तक विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी की बधाई दी।

जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। यहां जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को 51 किलो की माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह सम्मान के साथ महत्वपूर्ण दायित्व भी है। जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ स्वागत किया, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं। संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। कहा कि जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में संगठनात्मक कार्यों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आगामी चुनाव में जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी का संगठन के प्रति समर्पण, अनुभव और सक्रियता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना जिले के लिए गौरव की बात है। विद्यार्थी परिषद से भाजपा जिलाध्यक्ष तक उनका सफर निर्विवाद रहा है। उनकी संगठनात्मक क्षमता और लोकप्रियता से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने स्वागत समारोह में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, विधायक कटेहरी, पूर्व चेयरमैन ओमकार गुप्ता, राम किशोर राजभर, ब्लॉक प्रशासक संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, विद्यावती राजभर, जिला महामंत्री बाबा रामशब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय, विनय पांडेय, शिव पूजन राजभर, उमाशंकर शुक्ला, अभिषेक निषाद, राजकुमार सेठ, अमित सिंह, गिरीश वर्मा, डॉ. संतोष सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, संतोष सिंह बबलू, डॉ. शिव पूजन वर्मा, ओम प्रकाश उपाध्याय, अंकित अग्रहरि, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र समेत जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version