Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, नकल पर होगी कड़ी कार्रवाई

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, नकल पर होगी कड़ी कार्रवाई

0
ayodhya samachar

अंबेडकरनगर। आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रहे यूपी बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज अकबरपुर के सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों और परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शासन की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की होगी तथा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं भी नकल या गड़बड़ी की शिकायत मिली तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने आगामी बोर्ड परीक्षा के डिस्ट्रिक्ट चल रही तैयारियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी परीक्षा अवधि के दौरान नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी जिले में आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रश्नपत्रों के वितरण से लेकर परीक्षा संपन्न होने तक हर चरण में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटी-सी चूक भी बड़ी समस्या बन सकती है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने भरोसा जताया कि प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस के समन्वय से परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, सभी उप जिलाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सचल दल के प्रभारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version