Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआगामी 17 अगस्त को आयोजित होने वाले ऋण मेले का डी एम...

आगामी 17 अगस्त को आयोजित होने वाले ऋण मेले का डी एम ने किया निरीक्षण


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय रोजगार मेला/ वृहद ऋण मेला के तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आगामी 17 अगस्त को आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय रोजगार मेला/बृहद ऋण मेला के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले की संपूर्ण तैयारी पूर्व से ही सुनिश्चित की जाए।मेले में साफ सफाई की व्यवस्था,मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ.सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments