Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउर्स, मोहर्रम और श्रावण मास की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया...

उर्स, मोहर्रम और श्रावण मास की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया किछौछा में निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


बसखारी, अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला गुरुवार की देर रात्रि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी मोहर्रम, उर्स एवं पवित्र श्रावण मास को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी, भारी पुलिस बल और नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता भी मौजूद रहे।

डीएम ने उर्स और ताजिया जुलूस के संभावित मार्गों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कोई अव्‍यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने करीब एक घंटे तक नगर पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया और दरगाह परिसर, कर्बला मैदान, रास्तों और नालियों की स्थिति का भी जायज़ा लिया। उन्होंने टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, रास्तों की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी सेवाओं को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

बताया गया कि आगामी 30 जून से पहला ताजिया जुलूस निकलेगा, जिसके साथ ही दस दिवसीय मोहर्रम मेला भी शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दरगाह परिसर में पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा श्रावण मास, मोहर्रम और उर्स के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है। खासतौर पर पेयजल, प्रकाश, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments