Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडीएम ने आरसेटी में बीसी सखी प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाणपत्र, किया पौधारोपण

डीएम ने आरसेटी में बीसी सखी प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाणपत्र, किया पौधारोपण


अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने मंगलवार को अकबरपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण कर बीसी सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने संस्थान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और आरसेटी के कौशल विकास एवं स्वरोजगार कार्यक्रमों की सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख मिहिर कुमार झा और अग्रणी जिला प्रबंधक कमलेश भास्कर ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बीसी सखियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए करने का आह्वान किया।
आरसेटी निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि संस्थान में बीसी सखियों को छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही जिला कारागार की महिला बंदियों को भी ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान डीएम ने प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी अभय कुमार, नितिन राय सहित संस्थान के कर्मचारी और प्रशिक्षु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments