Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंबेडकर जयंती पर डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च, शांति-सुरक्षा का लिया जायजा

अंबेडकर जयंती पर डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च, शांति-सुरक्षा का लिया जायजा


अंबेडकर नगर। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मंगलवार को जलालपुर व आलापुर तहसील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फ्लैग मार्च में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर जयंती को शांतिपूर्ण व गरिमामय ढंग से मनाने की अपील की। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

उन्होंने नागरिकों से आपसी भाईचारे व सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments