Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो का किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो तथा कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पंच स्थानीय चुनाव कार्यालय, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, सूचना विभाग, संयुक्त कार्यालय, स्थानीय निकाय अनुभाग कार्यालय नजारत कार्यालय तथा आपदा कार्यालय का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय की साफ सफाई, फाइलों की रख रखाव तथा अधिकारी/ कर्मचारी की उपस्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय अध्यक्ष को निर्देशित किया कि कार्यालय की नियमित साफ सफाई कराए। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि समस्त अधिकारी/ कर्मचारी कार्यालय में समय से उपस्थित रहे। तथा अपने पदीय दायित्तों का निर्वहन करे। अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी तथा अन्य अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments