Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिलाधिकारी ने किया चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण


◆ निर्माण कार्य में तेजी लाने और विवादित प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश


अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय सहित लोक निर्माण विभाग, जल निगम (नगरीय) और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि चैनेज 14.800 से 25.393 तक लगभग 3.300 किमी मार्ग का कार्य ग्रेनुलर स्तर तक पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष हिस्सों में रिटेनिंग वॉल, ड्रेन/डक्ट और सब-बेस का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लंबित ड्रेन निर्माण शीघ्र पूरा कर डीबीएम स्तर तक कार्य पूर्ण कराया जाए। जहां-जहां भूमि अधिग्रहण, बाउंड्रीवाल या विस्थापन संबंधी विवाद लंबित हैं, उन्हें उपजिलाधिकारी सदर के माध्यम से तत्काल निस्तारित कराया जाए।

मंगल पांडेय चौराहे, भरतपुरी कॉलोनी, रामनगर घोसियाना तथा अन्य स्थानों पर भूमि अधिग्रहण एवं ध्वस्तीकरण से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रेलवे बाउंड्रीवाल के विस्थापन हेतु एनओसी प्रक्रिया को भी तेजी से आगे बढ़ाने को कहा गया।

जल निगम (नगरीय) द्वारा रेतिया, अफीम कोठी, जनौरा व रामनगर घोसियाना क्षेत्रों में सीवर मैनहोल राइजिंग कार्य प्रगति पर होने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने सीवर हाउस कनेक्शन का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

विद्युत संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित पर्यवेक्षण कर सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परिक्रमा मार्ग निर्माण में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता व समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments